Wednesday, March 9, 2011

मिलते हैं बिछड़ते हैं लुटते है सभी सपने
दुनिया में मोहब्बत की इतनी सी कहानी है!

हम भी यूही मर जाते, मिट जाते ,फना हो जाते
ज़िंदा हैं मोहब्बत में हैरत की निशानी है!

सपने तो दिखाती है ताबीर नहीं मिलती
कहते है मोहब्बत की ये रीत पुरानी है !

Saturday, March 5, 2011

ग़ज़ल


तेरे रख दू गुलाब बराबर
कुछ तो हो हिसाब बराबर

मैं बरसो से ही चाहता हूँ
आप ही को जनाब बराबर


जब से तुमको देखा है
तब से हूँ बेताब बराबर

जैसे हो झोंका बादे सबा का
यूँ गुज़रता जाए शबाब बराबर


मुझको तेरे ख्यालों के
आ रहे हैं ख्वाब बराबर

जो लिखा तेरे ख्यालों में
वो हुई ग़ज़लें किताब बराबर


कहा पहुचा हूँ तुझ तक
अभी तक है हिसाब बराबर

अब किसे चाहोगे "अलीम"
कौन होगा महताब बराबर

Tuesday, March 1, 2011

ग़ज़ल







इश्क था जिससे उसी शख्श से नफरत कैसी
दिल मोहब्बत के लिए है तो अदावत कैसी

ज़िन्दगी तुझसे ज़ालिम की शिकायत कैसी
वक़्त हाकिम है तो हाकिम से बगावत कैसी

हम वफादारों को मरने भी नहीं देता है
उसके लहजे में है ज़हरीली शराफत कैसी

ऐसे अंदाज़े मोहब्बत पे मोहब्बत कुर्बान
दिल में आते हो तो आजाओ इज़ाज़त कैसी

खुद भी हैरान हूँ मैं अपनी अना के हाथों
गम उठाने की मुझे पद गयी आदत कैसी

ज़ख्म भी देते हो और हाल भी कब पूछते हो
अब ये हमदर्दी है तो होती है अदावत कैसी

जो भी बोया है वही काटेगा एक रोज़ "अलीम"
गम मिले है ज़माने से शिकायत कैसी !

Tuesday, June 8, 2010

याद तेरी आये तो ग़ज़ल कहता हूँ

रात दिन मुझको सताए तो ग़ज़ल कहता हूँ

होंठ स अपने पिलाए तो ग़ज़ल कहता हूँ

आँखों स आँख मिलाये तो ग़ज़ल कहता हूँ

चांदनी रात में तनहा मै कभी होता हूँ

याद में नींद न आये तो ग़ज़ल कहता हूँ

जब कोई होंठ पर मुस्कान सजा कर अपने

शर्म स आँख झुखाये तो ग़ज़ल कहता हूँ

पढ़ के अशार को "अलीम" के अगर कोई भी

मेरी हिम्मत को बढाए तो ग़ज़ल कहता हूँ

Wednesday, June 2, 2010

ग़ज़ल

देखा है जब से आपको हमने हिजाब में
लगता नहीं हमारा दिल अब किताब में

पी कर तुम्हरी आँख से महसूस यह किया
मस्ती न कुछ दिखी है खालिस शराब में

क्या तुमको मुझसे प्यार है पुछा था एक सवाल
मुस्कान लब पे रख दिया उसने जवाब में

शायद वो हमसे प्यार अब करने लगा जनाब
वो आप आप कहता है हमको खिताब में

मै क्यों न अपनी जान को तुम पर करू निसार
कयामत छुपी आपके "अलीम" शबाब में

Friday, May 21, 2010

हर एक अदा

वो घटा आज फिर स बरसी है
मुद्दतों आँख जिस पे तरसी है

कल तलक जो मेरा मसीहा था
आज उसकी ज़बा ज़हर सी है

मर मिटा आपकी अदाओं पर
हर अदा आपकी कहर सी है

रूठ जाना ज़रा सी बातों पर
यह अदा भी तेरी हुनर सी है

खो न जाऊ तुम्हारी आँखों में
आँख "अलीम" तेरी नगर सी है

Wednesday, May 19, 2010

ग़ज़ल

वह मेरा मेहमान भी जाता रहा
दिल का सब अरमान भी जाता रहा

अब सुनाउगा किसे मै हाले दिल
हाय अब वह नादान भी जाता रहा

हुस्न तेरा बर्क के मानिंद है
उफ़ मेरा ईमान भी जाता रहा

वह बना ले गए हमे अपना अज़ीज़
अब तो इमकान भी जाता रहा

दिन गए अलीम जवानी के मेरे
आँख पहले अब कान भी जाता रहा










































Sunday, May 16, 2010

hamsafar

है कयामत या है बिजली सी जवानी आपकी
खूबसूरत सी मगर है जिंदगानी आपकी

तीर आँखों से चलाना या पिलाना होंठ से
भूल सकता हु नहीं मैं हर निशानी आपकी

आप मोहसिन है हमारे आपका एहसान है
हमसफ़र हमको बनाया मेहेरबानी आपकी

रूठ कर नज़रें चुराना मुस्कुराना फिर मगर
याद है सब कुछ मुझे बातें पुरानी आपकी

तुमसे वाबस्ता है मेरी जिंदगानी का हर वरक
ज़िन्दगी मेरी है अलीम है कहानी आपकी

Tuesday, May 11, 2010

आइना

काश मैं एक आइना होता
हर पल हर घडी
तुझे देखता रहता
काश मैं एक आइना होता
तेरे चेहरे पर क्या लिखा है
तुझे यह बता देता और
दिन भर तेरे घर की
दीवारों पर झूलता
तेरे चेहरे की मुस्कान को
देखकर मुस्कुराता खिलखिलाता
काश मै एक आइना होता
आखिर एक दिन
उंचाई से फर्श पर
गिर कर टुकड़े टुकड़े हो जाता
तेरे लिए कुछ कर पाता
और जब जब तू उन टुकडो को
एक एक करके उठाती तो
बड़ा मज़ा आता
काश मैं एक आइना होता

Sunday, May 9, 2010

सहारा

डूब जाने की तलब दिल में उभर आई है
उसकी आँखों में अजब झील सी गहरे है

काश उसे भी मेरी हालत का पता हो जाता
रात है और गमे हिज्र की पुरवाई है

चाँद भी डूब गया बुझ गए तारे भी तमाम
मेरी आँखों में मगर नींद नहीं आई है

गम की तौहीन है इजहारे गमे दिल करना
और चुप रहने में शायद तेरी रुसवाई है

तेरी यादों ने दिया बढ़के सहारा ए दोस्त
जबकि कश्ती मेरी तूफ़ान से टकराई है

गमे जाना गमे दुनिया गमे हस्ती गमे दिल
ज़िन्दगी कितने मराहिल से गुज़र आई है

मुस्कुरा के जो हर एक दर्द सहा है मैंने
ए गमे दोस्त तेरी हौसला अफजाई है

Wednesday, May 5, 2010

वफ़ा

कसम खुदा की हमे तुमसे प्यार आज भी है
वो दोस्ती की तड़प बरकरार आज भी है

मेरी वफ़ा का तुझे ऐतबार हो की न हो
तेरी वफ़ा का ऐतबार आज भी है

तेरी जुदाई को सदिया गुज़र गयी लेकिन
तेरी जुदाई में दिल अश्कबार आज भी है

हमारी चाह में कोई कमी नहीं आई
तुम्हारे वास्ते सब कुछ निसार आज भी है

वो एक नज़र मुझे बर्बाद कर दिया जिसने
उसी नज़र का मुझे इंतज़ार आज भी है

वफ़ा का रंग मोहब्बत की बू नहीं मिलती
चमन में होने को यू तो बहार आज भी है

तेरी नज़र से जो मैंने पिया था जाम कभी
उस एक जाम का "हमदम" खुमार आज भी है

Monday, May 3, 2010

ये उनका अंदाज़ है

पहले प्यार सिखाते है
फिर दूर कही चले जाते है
ये उनका अंदाज़ है
यादों की भूलभुलैय्या में
सपनो को उलझाते है
चाहत की इस छैय्या में
नफरत की आग बरसाते है
ये उनका अंदाज़ है
आवारा भौरों की तरह
घूम घूम के आते है
मासूम कलियों के संग
चुपके से रस चुराते है
ये उनका अंदाज़ है
साथ रहने की कसमे खाते
आंसू बनकर रुलाते है
चाहे जितना रोको उन्हें
पत्थर दिल हो जाते है
ये उनका अंदाज़ है
देख न पाते प्यार को रोते
खुद सागर में मिट जाते है
प्यार की मंजिल छोड़ में एक दिन
पक्षी बन उड़ जाते है
ये उनका अंदाज़ है

Tuesday, March 30, 2010

दीए चाहत के


आँखों में बस के दिल में समां कर चले गए
ख्वाब्दीदा ज़िन्दगी थी जगा कर चले गए


चेहरे तक आस्तीन वह लाकर चले गए
क्या राज़ था की जिसको छुपाकर चले गए


रगरग में इस तरह समां कर चले गए
जैसे मुझ ही को मुझसे चुरा के चले गए


आये थे दिल की प्यास बुझाने के वास्ते
एक आग सी वह और लगाकर चले गए


लैब थर थरा के रह गए लेकिन वो ऐ "अलीम "
जाते हुए निगाह मिलाकर चले गए .

Saturday, March 20, 2010

ज़ख्मे दिल


रोज़ एक ज़ख्म नया दिल पे लगाया तूने
मेरी हंसती हुई आँखों को रुलाया तूने


खो चुका था मै गमो दर्द के सन्नाटों में
मेरी बेताब तमन्ना को जगाया तूने


मेरी उल्फत को न समझी है न समझेगी कभी
जब भी फुर्सत मिली इस दिल को दुखाया तूने


गैर की बज़्म सजाने के लिए तूने सनम
मुझसे हर रोज़ बहाना ही बनाया तूने


तेरा एक एक सितम हंस के "अलीम" ने सहा
उसके लैब पर कभी शिकवा तो न पाया तूने

Wednesday, March 17, 2010

यादें बस यादें


देखकर वह हमें मुस्कुराने लगे
तीर नज़रों के दिल पर चलाने लगे


वो हमे किस्सा -ए-गम सुनाने लगे
अश्क आँखों में अपनी भी आने लगे


उनकी यादों को जब हम भुलाने लगे
वह हमे और भी याद आने लगे


नब्ज़ रुकने लगी दिल धड़कने लगा
जब वह चेहरे स पर्दा हटाने लगे


तुझको पाने के अरमा थे दिल में बहुत
इतना कहने में हमको ज़माने लगे


आज "अलीम" वो जब मिले राह में
जाने क्यों मुझसे नज़रे चुराने लगे

Tuesday, March 16, 2010

चले आओ तुम आज


वह कह रहा था उससे मुझे प्यार भी नहीं
उसका तो मै रहा था तलबगार भी नहीं


तेरे बिना रजा के भी पा सकता था तूझे
मेरे लिए बहुत था यह दुशवार भी नहीं


एक दिल को कितने टुकडो में आया है बाँट वह
अब तो बचेगा कोई खरीदार भी नहीं


खामोश उसपे ज़ुल्मो सितम देखते रहे
हम जानते थे वह था खतावार भी नहीं


सारे बहाने छोड़ चले आओ आज तुम
बारिश के आज है कोई आसार भी नहीं


खवाबों में जिसको दिल में बसाए है उम्र भर
बरसो स उसका हो सका दीदार भी नहीं


नफरत है उसको मुझसे तो क्यों हो मोहब्बत
इतने तो हम है "अलीम" बेकार भी नहीं





Tuesday, March 9, 2010

गीत


चालक गयी उसकी गगरिया अब का होई
भिगोई के उसकी चुनरिया अब का होई


जाने कैसे बरखा आई
भीगा बिचौना भीगी रजाई


बैरी पवन ऐसे जोर स आई
की उड़ गयी छापरिया अब का होई
भिगोई के उसकी चुनरिया अब का होई ...


मेले वो गयी थी मारे ख़ुशी मा
गोटे वोह लगा के चुनरी मा


सरकश वाले शतर गली मा
हेरे गयी उसकी बिंदिया अब का होई
भिगोई के उसकी चुनरिया अब का होई


घर में उसके काँप उठे सब डरकर
रात मा सांप निकला जब छत पर


वोह दौड़ी जब डंडा लेकर
भुझाये गयी उसकी डिबिया अब का होई
भिगोई के उसकी चुनरिया अब का होई


घर से बजरिया मा वो चल दी
ले ली न गुड , मिर्चा और हल्दी


फिर जल्दी मा तसले के बल्दी
ले आई वो कटोरिया अब का होई
भिगोई के उसकी चुनरिया अब का होई .

Thursday, March 4, 2010

ग़ज़ल

सब्र और ज़ब्त की इन्तेहा हो गयी

सर ज़मीने वतन कर्बला हो गयी ।

दिल लगाने की हम स खता हो गयी

ज़िन्दगी किस कदर बे मज़ा हो गयी ।

जब स बचपन गया और शबाब अगया

साड़ी शोखी शरारत हवा हो गयी ।

सर ज़माने के आगे झुकाना पड़ा

जब नमाज़े मोहब्बत क़ज़ा हो गयी

आज फिर उनकी नज़रों की नज़रें मिली

फिर धनक रंगे दिल की फ़ज़ा हो गयी ।

सब्र और ज़ब्त की इन्तहा हो गयी

सर ज़मीने वतन कर्बला हो गयी

Saturday, February 27, 2010

हाले दिल


मैंने चिरागे इश्क जला कर बुझा दिया

दिल पर तुमाहरा नक्श बना कर मिटा दिया ।


जागा था तेरी याद में जो दिल किसी पहर

लोरी सुना सुना के फिर उसे सुला दिया ।


हो जाए और उसकी हथेली का रंग शोख

मेहँदी में मै ने खूने जिगर का मिला दिया ।


रखा है मैंने जब स कदम राहे इश्क में

हंसने का मुझको गम ने सलीका सिखा दिया ।


फरहाद , मजनू, राँझा, कभी श्याम

मुझको जुनूने इश्क ने क्या बना दिया ।


इस में तेरा कसूर नहीं कमसिनी का है

जिसने हमारे दिल को खिलौना बना दिया ।


दिले शिकन में आज बनाम ग़ज़ल ए दोस्त

"अलीम" ने दिल का हाल जहां को सुना दिया ।

Tuesday, February 16, 2010

दर्दे दिल


तेरे सिवा किसी की तमन्ना करू मैं

ऐसा कभी हुआ है जो ऐसा करू मैं ।


गो गम अज़ीज़ है तेरे फ़िराक का

फिर उसी इम्तिहान का शिकवा करू मै


आँखों को अश्क खू भी फराहम करू गा

दिल के लिए दर्द मुहैय्या करू मैं ।


यह रह गुज़र की जाए क्यामो करार है

यानी उस गली स भी गुजरा करू मैं ।


यानी कुछ इस तरह की तुझे भी खबर न हो

इस एहतियात स तुझे देखा करू मैं ।


हैरानो दिल शिकेश्ता हूँ इस हाले जार पर

कब जानता था अपना तमाशा करुगा मैं ।


हाथ खींच लूंगा वक़्त की ज़ंजीर पओसे

अब के बहार आती तो ऐसा करू मैं।